ग्राम चकरवाय में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 25, 2025

आरोपियों द्वारा अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए पहुंचाया गया गंभीर चोंट

प्रार्थिया द्वारा दिनांक 14.04.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, दिनांक 13.04.2025 के शाम 04:00 बजे लगभग आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर, प्रार्थिया को अश्लील गाली गलौज करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर, मारपीट किया गया है। साथ ही आरोपियों द्वारा अपने साथ फरसी, चाकूनुमा लोहे का राड एवं डंडा आदि भी रखा गया था। आरोपियों द्वारा बार-बार प्रार्थिया एवं उसके पति को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था।

कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 257/2025 धारा 296,115(2),351(3),333,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 आरोपी नागेश्वर चेलक, साहिल चेलक एवं कमल कुमार को हिरासत में लिया गया*। आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया के साथ गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को आज दिनांक 25.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. नागेश्वर चेलक उर्फ गुल्लू उम्र 25 साल निवासी ग्राम चकरवाय थाना कसडोल

2. साहिल चेलक उम्र 22 साल निवासी ग्राम चकरवाय थाना कसडोल

3. कमल कुमार चेलक उम्र 26 साल निवासी ग्राम चकरवाय थाना कसडोल

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “ग्राम चकरवाय में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार”

  1. प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
    ताकि गलती दोबारा न हो

    Reply

Leave a Comment