ग्राम अर्जुनी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 18, 2025

आरोपी शराब कोचिया से ₹3960 कीमत मूल्य का 36 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त

 

बलौदा बाजार-: आपरेशन विश्वास” के तहत *थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही* लगातार जारी है। इसी क्रम में आज *दिनांक 17.04.2025 को थाना भाटापारा ग्रामीण की पुलिस टीम द्वारा ग्राम अर्जुनी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपी से ₹3960 कीमत मूल्य का 36 पाव देशी मसाला शराब जप्त* किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

आरोपी- कोमल साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment