गौवंशीय पशुओं के अंतिम संस्कार हेतु करें स्थल चिह्नांकित — कलेक्टर दीपक सोनी 🌾 कलेक्टर ने किसानों से की पराली न जलाने की अपील — कहा, जलाने के बजाय गौधाम में करें दान

TEJASWI NATH SONI

October 31, 2025

🐄 गौधाम योजना के तहत गठित जिला और विकासखण्ड स्तरीय समितियों की प्रथम बैठक सम्पन्न

 

बलौदाबाज़ार-भाटापारा, 31 अक्टूबर 2025।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में गौधाम योजना के तहत गठित जिला और विकासखण्ड स्तरीय समितियों की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में सर्वप्रथम समिति के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई, इसके पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा गोलू जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

कलेक्टर श्री सोनी ने सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि —

 

> “गौधाम योजना केवल पशुधन संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

 

 

 

 

 

⚙️ बैठक में हुई अहम चर्चा

 

बैठक में जिले में गौधाम योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री सोनी ने निर्देश दिए कि —

 

गौवंशीय पशुओं की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार हेतु स्थलों का चिन्हांकन किया जाए।

 

किसानों से पराली न जलाने की अपील की जाए तथा उन्हें पराली को गौधाम में दान करने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

डीएमएफ मद के अंतर्गत प्राप्त काउ कैचर का सही उपयोग किया जाए।

 

प्रत्येक विकासखण्ड में मृत पशुओं के दफन हेतु उपयुक्त जमीन चिन्हांकित की जाए।

 

गौधाम संचालन हेतु प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन शीघ्र कर पंजीयक गौसेवा आयोग को भेजा जाए।

 

 

 

 

🐮 प्रशिक्षण और जनजागरूकता पर दिया गया ज़ोर

 

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि गौधाम समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा —

 

> “गौवंश की सेवा पुण्य कार्य है। बलौदाबाज़ार जिले के मोहतरा में प्रदेश का पहला गौधाम विकसित किया जा रहा है, यह हमारे जिले के लिए गर्व की बात है।”

 

 

 

 

 

🧾 गौधाम योजना पर दी गई जानकारी

 

बैठक में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. नरेंद्र सिंह ने गौधाम योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी —

 

गौधाम योजना का उद्देश्य

 

संचालन हेतु पात्र संस्थाएं व चयन मापदंड

 

चयनित संस्था की भूमिका व दायित्व

 

वित्त पोषण और मानव संसाधन व्यवस्था

 

प्रत्येक विकासखण्ड से 10 गौठान ग्रामों की जानकारी

 

 

अध्यक्ष श्री विजय साहू ने गौ उत्पादों, पंचगव्य एवं जैविक खेती में गोबर व गौमूत्र के उपयोग पर विस्तार से जानकारी साझा की।

बैठक में गौधाम संचालन हेतु आवेदन की समय सीमा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment