गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया,

MOTI LAL

September 24, 2025

गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया,

अगस्त 2025 विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई प्रशस्ति पत्र,

गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस द्वारा अगस्त माह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दी गई, इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ का चुनाव किया जाता है। *माह अगस्त 2025* में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी प्रधान आरक्षक 123 कृष्ण कुमार गिलहरे थाना छुरा एवं आरक्षक 315 योगेश सिंह थाना गरियाबंद के द्वारा संयुक्त रूप से में 196 किलो ग्राम गांजा के साथ 04 आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 421 यादराम ध्रुव थाना फिंगेश्वर के द्वारा चोरी एवं नशीली टेबलेट के आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 131 सुरज कुमार रात्रे थाना राजिम के द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 05 दिनेश यादव थाना अमलीपदर के द्वारा 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका, आरक्षक 316 जितेन्द्र परिहार थाना मैनपुर के द्वारा हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करवाने में विशेष भूमिका। इस माह 06 अधिकारी/कर्मचारी कॉप ऑफ द मंथ रहे। इस पहल के माध्यम से माह में सराहनी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। जिससे अधिकारी/कर्मचारियों में उत्साह बनी रहती है। यह पहल आगे भी जारी रहेगा।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया,”

Leave a Comment