बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2025
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
खनिज अमले द्वारा जोगीपुर, रतनपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ ग्राम जोगीपुर क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लोड 03 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार कोनी, अशोक नगर, सरकंडा एवं बिरकोना क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहाँ अशोक नगर क्षेत्र से खनिज गिट्टी व रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन तथा बिरकोना क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त कर क्रमशः पुलिस थाना सरकंडा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज अमले द्वारा निरतु, घुटकू, लमेर एवं लारिपारा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ लमेर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए 05 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोटा को सुरक्षार्थ सौंपा गया है।
खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी है।
इन लोगो के लिए ठोस कार्रवाई ज़रूरी है ✊”