क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शिशु मंदिर खरोरा की दो छात्राओं का चयन

SARJU PRASAD SAHU

October 7, 2025

खरोरा -:  07 अक्टूबर 2025 शिशु मंदिर खरोरा एवं शासकीय शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरोरा के विद्यार्थियों ने संस्कृति महोत्सव 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की दो होनहार छात्राओं, कनक देवांगन और सौम्या वर्मा, का चयन आगामी क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 12 से 14 अक्टूबर तक जबलपुर-देवास में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय बन गई है।

उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन

विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और वाक्पटुता का अद्भुत परिचय दिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

रंगोली प्रतियोगिता (बाल वर्ग): कनक देवांगन ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। तात्कालिक भाषण (तरुण वर्ग): सौम्या वर्मा ने अपने प्रभावशाली वक्तृत्व कौशल से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया। मूर्तिकला (किशोर वर्ग): छबी धीवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।निबंध प्रतियोगिता (तरुण वर्ग) भूमिका बंजारे ने उत्कृष्ट लेखन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

गीता पाठ (किशोर वर्ग): जितेश दुबे ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण

इन सभी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य अश्वनी पाटकर ने चयनित प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह परिणाम उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।”

विद्यालय परिवार ने कनक देवांगन और सौम्या वर्मा को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे वहाँ भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खरोरा का नाम रोशन करेंगी।

सह संपादक

Share this content:

3 thoughts on “क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शिशु मंदिर खरोरा की दो छात्राओं का चयन”

  1. Bahut hi jabardast aalu Sharma ji ka yahan per bacchon ko Pratiyogita ke liye bahut hi achcha badhai diye Hain dhanyvad

    Reply

Leave a Comment