कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बम्हनी में खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश — पुलिस को दी गई सूचना

TEJASWI NATH SONI

November 3, 2025

कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शव खरहा पुल के पास एक खेत में उल्टा पड़ा हुआ पाया गया है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी, मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है और शव के पास एक वाहन क्रमांक CG06GF4652 भी देखा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक खेत के किनारे गिरा पड़ा था और आसपास के लोगों ने जब देखा तो तुरंत सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया,  तफ्तीश और पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस जांच के बाद ही मृतक के मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment