कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जान से मारने की धमकी और चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

October 23, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

कसडोल (बलौदाबाजार)। दिनांक 23 अक्टूबर 2025। कसडोल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो युवकों ने आपसी विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सम्मेलाल जोशी निवासी हड़हापारा कसडोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल के पीछे खाली जगह में बैठकर बिरयानी खा रहा था। इसी दौरान आरोपी घनश्याम निषाद, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंचकर अश्लील गाली-गलौज करने लगा।

प्रार्थी इस हरकत से परेशान होकर घर लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी संजू निषाद ने उसे अटल चौक के पास बुलाया। जब वह अपने मित्र यशवंत दास मानिकपुरी के साथ वहां पहुंचा, तो घनश्याम निषाद और संजू निषाद ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सम्मेलाल जोशी को गंभीर चोटें आईं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 109, 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल थाना प्रभारी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाद-विवाद के चलते प्रार्थी पर हमला करने की बात कबूल की। इसके बाद दोनों को 23 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. घनश्याम निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी हड़हापारा वार्ड क्रमांक 07, थाना कसडोल

2. संजू निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी हड़हापारा वार्ड क्रमांक 07, थाना कसडोल

 

पुलिस की सख्त कार्यवाही से फैली सराहना

कसडोल नगर में पुलिस की इस तेजी और तत्परता से कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। थाना कसडोल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों और हिंसक वारदातों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment