कसडोल-पलारी-लवन क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर नहरों में जलस्तर बढ़ने से खेतों तक पहुँचेगा पानी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 29, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

कसडोल/पलारी/लवन। क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। नहरों में जलस्तर बढ़ रहा है और जल्द ही किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुँचने लगेगा। समय पर पानी उपलब्ध होने से धान सहित अन्य फसलों को लाभ मिलेगा और किसानों की चिंता कम होगी।

इस बारे में जानकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर से इस बार फसल की सिंचाई में आसानी होगी और किसान निश्चिंत होकर अपनी मेहनत पर ध्यान दे पाएंगे।

ग्रामीणों ने इस सूचना को सकारात्मक मानते हुए उम्मीद जताई कि नहरों से खेतों तक पर्याप्त पानी पहुँचने से खेती की उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आमदनी में सुधार होगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment