कलेक्टर नें ली जिला स्तरीय एकीकृत रोग निगरानी समिति की बैठक।

SARJU PRASAD SAHU

May 29, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 29 मई 2025/ जिले में मौसमी बीमारियों सहित कोरोना जैसी किसी महामारी से निपटने की तैयारियों हेतु कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एकीकृत रोग निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर श्री सोनी ने सर्विलेंस बढ़ाये जाने के निर्देश देते हुए सर्दी,खाँसी व बुखार के लक्षणों वाले सहित आईएलआई एवं एसएआरआई मरीजों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया।

कलेक्टर ने सभी बीएमओ,बीपीएम एवं अस्पताल इंचार्ज को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एंबुलेंस चालू हालत में रहे उनके ईंधन, रखरखाव तथा चालक की व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए । जिला अस्पताल में तीन बेड का जो आइसोलेशन वार्ड अस्तित्व में है उसे सक्रिय किया जाए इस बाबत स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए स्टाफ के पास सुरक्षात्मक उपकरण सामग्री जैसे मास्क, पीपीपी किट का पर्याप्त भंडारण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट, सिलेंडर ,तथा पाइपलाइन की भी जांच की जाए। उन्होंने जाँच उपकरण,किट,रिएजेंट, दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए मांग पत्र भी भेजने के निर्देश दिये।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने जानकारी दी कि जिले में स्थिति सामान्य है तथा आज की तिथि तक कोरोना का कोई केस नहीं पाया गया है। सतर्कता और निगरानी रखी जा रही है। निजी अस्पतालों से भी जानकारी ली जा रही है।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार वर्मा,जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ अभिजीत बैनर्जी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी,अस्पताल इंचार्ज और विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment