कलेक्टर जनदर्शन से पुरुषोत्तम की समस्या हुई हल पेंशन स्वीकृति मिलने पर शासन -प्रशासन क़ो दिया धन्यवाद

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 8, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

राज्य शासन की मंशानुसार कलेक्टर जनदर्शन लोगों की समस्या दूर करने का सार्थक माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक सोनी ने विगत मंगलवार क़ो संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान पेंशन स्वीकृति हेतु आवेदन देने पहुंचे दिव्यांग पुरुषोत्तम लाल के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश समाज कलयाण विभाग क़ो दिये। निर्देश के अनुपालन में समाज कल्याण विभाग द्वारा पुरुषोत्तम सतनामी का पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री सोनी ने शुक्रवार क़ो पेंशन स्वीकृति पत्र पुरुषोत्तम क़ो सौंपा। उन्होंने बताया कि अगले माह से पेंशन मिलना शुरु हो जाएगा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।पेंशन स्वीकृत होने पर पुरुषोत्तम ने शासन- प्रशासन क़ो धन्यवाद दिया।

ग्राम बिनौरी निवासी पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि विगत मंगलवार क़ो जनदर्शन में पेंशन के लिए आवेदन दिया था जिसकी स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। पेंशन की राशि से दैनिक उपयोग की सामग्री लेने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार क़ो कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन होता है जिसमें कलेक्टर स्वयं लोगों की समस्या सुनते है। उनकी समस्या के निराकरण एवं आवेदन पर त्वरित कार्यवाही हेतु उपस्थित विभागीय अधिकारियों क़ो निर्देश देते हैं। त्वरित कार्यवाही होने से कलेक्टर जनदर्श लोगों में विश्वास का प्रतीक बनते जा रहा है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment