एसपी भावना गुप्ता का सख्त संदेश – लंबित मामलों का करें त्वरित निराकरण

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 11, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

गिधपुरी, बलौदाबाजार।

थाना गिधपुरी में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और लंबित मामलों को समय पर निपटाने के सख्त निर्देश दिए।

सबसे पहले एसपी ने परेड की सलामी ली और पुलिस जवानों का टर्न आउट चेक किया। इसके बाद उन्होंने थाने में दर्ज गंभीर अपराध, शिकायतें, मर्ग और लंबित विवेचनाओं का बारीकी से अवलोकन कर थाना प्रभारी को जल्द से जल्द निराकरण करने की हिदायत दी।

थाना परिसर, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष व विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण किया गया। मालखाना में रखे जप्ती माल की जांच कर उनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि महिला-बालक संबंधी अपराधों को प्राथमिकता से निपटाया जाए, वहीं आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर सम्मानपूर्वक समाधान किया जाए। उन्होंने पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए शाम को पैदल गश्त, बदमाशों की चेकिंग और अवैध रेत खनन व पत्थर खदानों पर कार्यवाही के आदेश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक रविशंकर ध्रुव (347) और आरक्षक ज्योतिष डहरिया (394) को एसपी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment