एसपी बांदा ने थाना पैलानी का किया वार्षिक निरीक्षण अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को लेकर दिए कड़े निर्देश

SARJU PRASAD SAHU

April 27, 2025

उत्तर प्रदेश -: बांदा | 26 अप्रैल 2025 पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शनिवार को थाना पैलानी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी बंसल ने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही, नियमित पैदल गश्त, बैंक चेकिंग तथा गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहन अवलोकन किया और उन्हें अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं की स्थिति की जानकारी ली और lरात्रिकालीन अपराधों के हॉटस्पॉट चिन्हित कर निरंतर पुलिस गश्त बढ़ाने पर बल दिया।

अपराध समीक्षा के क्रम में, संगठित अपराधों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्यवाही वांछित व वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

एसपी बंसल ने यह भी कहा कि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाए।

जनसुनवाई को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनकी संतुष्टि को ही निस्तारण का आधार माना जाए।

इसके अलावा, नियमित पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी थाना स्टाफ को दिए गए। थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस बल को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए।

एसपी बंसल के इस निरीक्षण से थाना पैलानी में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने और अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment