एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार ने किया थाना परपोड़ी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

SARJU PRASAD SAHU

August 31, 2025

बेमेतरा, 30 अगस्त 2025 :- थाना की जप्ती माल, मालखाना, डियुटी, मुर्त, जरायम, शिकायत, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, अन्य रजिस्टर व तख्ती किए चेक लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत का निकाल करने, लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने के दिए निर्देश अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने दिए गए निर्देश मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने दिए गए दिशा निर्देश।

 

गुम नाबालिक बालक/बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान” के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने दिए गए दिशा निर्देश सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल कालेजों में जागरूकता अभियान चलाने निर्देश दिए गए।

बेमेतरा, 30 अगस्त 2025 :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बेरला श्री विनय कुमार के द्वारा थाना परपोडी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बेरला द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान थाना की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये एवं थाना का भ्रमण कर थाना की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व असामाजिक तत्वों तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

 

तथा वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने तथा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने, निर्देशित किया गया।

 

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

 

तथा गुम नाबालिक बालक, बालिकाओं के दस्तयाब हेतु “आपरेशन मुस्कान”के तहत अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने एवं आपरेशन ईगल अभियान के तहत लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया। सायबर अपराध पर नियंत्रण हेतु रेंज तथा जिलों में सायबर प्रहरी का प्रचार-प्रसार कर व्हाट्सएप ग्रुप बीट वाईस बनाया गया है उसमें अधिक से अधिक लोगो को जोडकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल कालेजों में जागरूकता अभियान चलाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डी.एल. सोना, प्रधान आरक्षक डामेश्वर राजपूत, भागवत सिंह, दीनानाथ वर्मा, येमन बघेल, आरक्षक शिव यादव, पियुष सिंह, रमेश चंद्रवंशी, मुकेश पाल, एसडीओपी कार्यालय बेरला से प्रधान आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक देवेन्द्र सिन्हा सहित थाना के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

#IGP Durg Range

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment