एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार – चौकी करहीबाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

TEJASWI NATH SONI

October 20, 2025

मारपीट करते हुए एयर पिस्टल दिखाकर, जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश एवं शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए अश्लील गाली गलौज कर, किया गया मारपीट
आरोपियों को घटना के 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त एक एयर पिस्टल एवं अन्य सामान किया गया जप्त

प्रार्थी प्रहलाद वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रमदैया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19.10.2025 को वह अपने मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था, कि इसी बीच साहडा देव चौक ग्राम रामदैया के पास आरोपी दीपक पटेल, वीरेंद्र बघेल एवं अन्य द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर, पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज किया गया तथा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा की मांग किया गया। मना करने पर सभी आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट की तथा एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
कि रिपोर्ट पर चौकी करहीबाजार में धारा 296, 351(2), 126(2), 119, 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 04 घंटे के भीतर ही प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश एवं शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट कर, उसे एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया।
प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 20.10.2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम:
1️⃣ वीरेंद्र बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम लच्छनपुर चौकी करहीबाजार
2️⃣ दीपक पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रमदैया चौकी करहीबाजार

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment