एचआईवी एवं एड्स रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

SARJU PRASAD SAHU

June 19, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-:18 जून 2025/कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र बलौदाबाजार द्वारा एचआईवी एवं एड्स रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम के लिए पलारी विकासखंड के ग्राम नवागांव में 18 जून को विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर किशोरियों को एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास की योजनाए सम्बल और सामर्थ्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला हेल्पलाईन 181, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, सखी निवास, शक्ति सदन, घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम 2013, चाल्ईड हेल्पलाईन 1098 की जानकारी दी गईं।जिला अस्पताल के कॉउंसलर द्वारा एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई।

इस अवसऱ पर जिला मिशन समन्वयक

प्रीति नवरत्न, एचआई.बी कॉउंसलर राजकुमार चौबे, पर्यवेक्षक श्वेता महिलांगे, उप सरपंच हीरा लाल मनहरे एवं पंचगण उपस्थित थे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment