इंदिरा गाँधी कि 41वीं पुण्यतिथि पर बया मंडल क़े कार्यकर्त्ताओं ने दी श्रद्धांजलि-प्रमोद साहू

SARJU PRASAD SAHU

October 31, 2025

सोनाखान-:  बिलाईगढ़ विधानसभा के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बया में आज मंडल कांग्रेस कमेटी बया के कार्यकर्ताओं द्वारा देश की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत भूमि को विश्व पटल पर सशक्त पहचान दिलाने वाली, नारी शक्ति की प्रतीक एवं राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रतिनिधि बया मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय गोयल, प्रदेश महासचिव (अनुसूचित जाति कांग्रेस) मनीराम पंकज, बजरंग साहू, रेखराम यादव, टीकम ठाकुर एवं राजकुमार निषाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment