इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन 11 अगस्त तक, इच्छुक छात्र जल्द करें आवेदन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

July 28, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे
इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन 11 अगस्त तक, इच्छुक छात्र जल्द करें आवेदन
बलौदाबाजार , आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, 100 विद्यार्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र कार्यालय आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कलेक्ट्रेट परिसर बलौदाबाजार में 11 अगस्त 2025 तक मंगाए गए है।

आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी हेतु पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment