आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगाभ्यास शुरु।

SARJU PRASAD SAHU

June 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 17 जून 2025/ विश्व योग दिवस 2025 की तैयारी के तहत संचालनालय, आयुष, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आयुष विभाग बलौदाबाजार के अंतर्गत संचालित 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) तथा आयुर्वेद औषधालय में 5 दिवसीय योग प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार 17 जून से शुरू हो गया है।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि जिले के डमरू, खम्हरिया, निपनिया, दामाखेड़ा, रावन, मोहरा, देवसुन्द्रा, दतरेंगी, सिरियाडीह, कसडोल, रिकोेकला, टुण्डरा, सलिहा एवं परसाडीह में विभाग के योग प्रशिक्षिकों द्वारा जनसामान्य को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिस का लाभ कोई भी ग्रामवासी ले सकता है। इन योग शिविरों का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के दिन होगा। इसके बाद भी योग सीखने या योगाभ्यास के इच्छुक जन इन 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में चलने वाले प्रतिदिन योग प्रशिक्षण में निरंतर भाग ले सकते है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment