आत्मानंद स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन

SARJU PRASAD SAHU

September 21, 2025

बलौदाबाजार-: सोनाखान 21 सितम्बर 2025 SBI फाउंडेशन और आत्मानंद स्कूल के संयुक्त सहयोग से शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज हुई है। आत्मानंद स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

 

आत्मानंद स्कूल छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करना है। यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर भी विशेष जोर दिया जाता है। आधुनिक सुविधाओं और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता हासिल की है।

SBI फाउंडेशन शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति, संसाधन एवं प्रोत्साहन प्रदान कर छात्रों की प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया जा रहा है। आत्मानंद स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयन इस सहयोग का प्रमाण है।

यह उपलब्धि न केवल छात्रों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि आत्मानंद स्कूल और SBI फाउंडेशन दोनों के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यार्थियों को अपने कौशल को और निखारने तथा भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment