आजमगढ़ बहू ने गांव के 10 साल पुराने आशिक को बुलाया ससुराल, रंगेहाथ पकड़े जाने पर पुलिस और गांव वालों ने कराई शादी

SARJU PRASAD SAHU

April 19, 2025

उत्तर प्रदेश-:आजमगढ़ अतरौलिया क्षेत्र के एक गांव में एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया। जहाँ एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को अपनी ससुराल बुलाया, लेकिन जब महिला के ससुर और अन्य परिवार के लोग गेहूं काट के घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बहू और उसके आशिक को घर में एक साथ देखा। इसके बाद ससुर ने तुरंत गांववालों और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर पुलिस और गांव वालों की आपसी सहमति से मामला शांत कराने की कोशिश की गई लेकिन बात नही बनी। गांववालों और पुलिस के सहमति से दोनों की शादी का फैसला लिया गया और देर शाम होते-होते दोनों को स्थानीय सम्मो माता मंदिर में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बांध दिया गया।

आपको बता दे की अमित कुमार की शादी अभी 6 माह पूर्व ही 2024 में अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना अंतर्गत प्रतापपुर कला गांव निवासी शिवपाल निषाद की पुत्री मंजू के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले ही पति अमित कुमार के चाचा का देहांत हो गया तो इसी बीच बहू भी अपनी ससुराल चत्तुरपुर मधईपट्टी आई थी। सुनसान मौका देख बहु मंजू ने अपने 10 वर्ष पुराने आशिक संजय निषाद जो इसके मायके का ही रहने वाला था उसे अपने घर बुला लिया। गेहूं की कटाई कर परिजन जब घर वापस आए तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मंजू और उसके आशिक संजय ने बताया कि दोनों पिछले 10 वर्षों से हमेशा एक-दूसरे से संपर्क में थे, और अब उन्होंने एक साथ अपना नया जीवन शुरू करने का निर्णय भी ले लिया था।

महिला के ससुर चंद्रिका ने भी बताया कि वे मंगलवार को गेहूं काटने के बाद घर लौटे तो घर में यह दृश्य देखकर हैरान रह गए । इसके बाद उन्होंने तुरंत गांववालों और पुलिस को सूचित किया। हालाकि

इस घटना के बाद, लड़की के पिता शिवपाल ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आज से हमसे और हमारी लड़की से कोई मतलब नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अब उनका अपनी बेटी और उसकी नई शादी से कोई रिश्ता ही नहीं रहेगा। पुलिस ने दोनों को काफी समझाया और फिर सभी पक्षों की सहमति से मंदिर में उनकी शादी करवा दी गयी। विवाह के बाद, बहू अपने आशिक के साथ हंसी खुसी उसके घर चली गई। इस घटना को लेकर पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “आजमगढ़ बहू ने गांव के 10 साल पुराने आशिक को बुलाया ससुराल, रंगेहाथ पकड़े जाने पर पुलिस और गांव वालों ने कराई शादी”

Leave a Comment