आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 29, 2025

दिनांक 29/04/2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना स्थानीय क्षेत्र में विश्वजीत सिन्हा, छित्तूपुर खास, थाना क्षेत्र लंका, कमिश्नरेट वाराणसी के मकान में कुछ लोग आईपीएल के नाम पर सट्टा लगाकर जुआ खेल रहे हैं तथा लोगों को जुए की बुरी लत लगाकर उनके साथ हार जीत की बाजी लगाते हुए पैसे वसूल रहे हैं। उपरोक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सतर्कता बरतते हुए दबिश दी गयी। मौके से कुल 07 व्यक्तियों को जुए के पैसों, नोटबुक, कैलकुलेटर व मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. विश्वजीत सिन्हा पुत्र स्व0 बनारसी लाल सिन्हा नि0- डी-7/37 सरकन्दगली दशाश्वमेध वाराणसी उम्र-50

2. राजेश सिन्हा पुत्र स्व0 बनारसी लाल सिन्हा नि0- डी-7/37 सरकन्दगली दशाश्वमेध वाराणसी उम्र-48

3. दीपू सिन्हा पुत्र स्व0 बनारसी लाल सिन्हा नि0- डी-7/37 सरकन्दगली दशाश्वमेध वाराणसी उम्र- 46

4. विकास सोनकर पुत्र स्व0 नत्थु लाल सोनकर नि0- बडी गैबी विरदोपुर थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र-31

5. दीपक केशरी पुत्र स्व0 किशन लाल केशरी नि0- एन 16/14 बडी गैबी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र-36

6. विष्णु सेठ पुत्र रामनरायण सेठ नि0- एन 12/236 डी-8 जक्खा जज कालोनी बजरडीहा भेलूपुर वाराणसी उम्र- 35

7. संजय कुमार पुत्र स्व0 सोहन लाल नि0- बडी गैबी थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी उम्र- 51

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह के 07 सदस्य गिरफ्तार”

Leave a Comment