अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 20, 2025

आरोपी को कृषि उपज मंडी के पास पनगांव-खैंदा रोड में घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया

कार्यवाही में आरोपी से ₹4,76,000 कीमत मूल्य का 34 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त
साथ ही आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर उसे बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर *दिनांक 19.04.2025 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा कृषि उपज मंडी के पास पनगांव-खैंदा रोड में घेराबंदी कर, बिक्री करने के लिए मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा *आरोपी एवं उसके मोटरसाइकिल का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी के मोटरसाइकिल के पीछे सीट में रबर तार से बंधा हुआ दो प्लास्टिक बोरी में अलग-अलग पैकेट बना हुआ* अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 34 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹4,76,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपी से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र. CG22 Z 6757 भी जप्त किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली मे अपराध क्र. 384/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- आकाश कुर्रे उम्र 20 साल निवासी खोरसी नाला पनगांव थाना सिटी कोतवाली

जप्ती-
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 34 किलोग्राम कीमती ₹4,76,000
2. एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र. CG22 Z 6757

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार”

  1. प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
    ताकि गलती दोबारा न हो

    Reply

Leave a Comment