अब बिना डर के बनेंगे पक्के मकान – हाईटेंशन तारों से आज़ाद हुआ रोहांसी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 26, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

रोहांसी नगर पंचायत में बाईस वर्षों से लोगों के सिर पर मौत का साया बने हाईटेंशन तारों से आखिरकार मुक्ति मिल गई। नगर के लगभग दो से तीन वार्डों में फैले इन तारों के कारण लोग पक्के मकान बनाने से डरते थे। अगर कहीं छत बन भी जाती तो हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता था।

नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू की पहल पर कलेक्टर दीपक सोनी ने तुरंत संज्ञान लिया और केवल एक ही आवेदन पर कार्यवाही कर तार हटवाने का ऐतिहासिक काम पूरा करवा दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते 22 वर्षों में कई बार कलेक्टर और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। इस बार कलेक्टर दीपक सोनी ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए लोगों को बड़ी राहत दी।

अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि “यह कार्य रोहांसी की जनता के लिए ऐतिहासिक है। आज हमारे नगरवासी बिना भय के अपने घर बना सकेंगे और बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा। इसके लिए पूरा नगर कलेक्टर साहब का दिल से आभारी है।”

नगर के प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने भी इस पहल को सराहा और प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि अब विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और रोहांसी का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment