अथमलगोला में किसान की निर्मम हत्या, खेत की रखवाली कर रहे थे नवाब राय।

SARJU PRASAD SAHU

May 5, 2025

अथमलगोला (बाढ़), 5 मई: रामनगर दियारा में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ किसान नवाब राय की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। लहेरिया टोला निवासी नवाब राय बीती रात अपने परवल के खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे। सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला, जिस पर चाकू घोंपने और लाठी-डंडे से पिटाई के स्पष्ट निशान पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। साथ ही बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अभिषेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और खेत की रखवाली को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस फिलहाल अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “अथमलगोला में किसान की निर्मम हत्या, खेत की रखवाली कर रहे थे नवाब राय।”

Leave a Comment