जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

दिनांक 31.03.2025 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी ड्यूटी संयंत्र के मेन गेट पार्किंग पर थी। इस दौरान उसने देखा कि *प्लांट के अंदर से आरोपी छत्रपाल द्वारा बोलेरो वाहन क्र. CG04 PL 7775 में बोलेरो के बोनट के अंदर छुपा कर एल्युमिनियम का एस.एस.प्लेट करीबन 25-30 किलोग्राम कीमती लगभग ₹5000 को चोरी कर ले जा रहा है।* की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 328/2025 धारा 331(4),305,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
कि प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी छत्रपाल को तत्काल हिरासत में लेकर *पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया, जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया की चोरी का एस.एस. एल्युमिनियम प्लेट को बोलेरो के बोनट अंदर भरकर सुपरवाइजर मोदस्सर हुसैन द्वारा अपने घर में लाने पर कहने पर, उसके द्वारा बोलेरो के बोनट अंदर भरकर एल्युमिनियम को चोरी कर ले जा रहा था, तभी गेट में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा चेक करने पर पकड़ लिया गया।* की प्रकरण में आरोपियों से चोरी का एल्युमिनियम का एस.एस.प्लेट, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त किया गया है। प्रकरण में आज दिनांक 01.04.2025 को दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. छत्रपाल निराला उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेलमुडी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ वर्तमान निवासी तहसील कार्यालय के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. मुदस्सर हुसैन उम्र 29 वर्ष निवासी नैनाघाट थाना सदर दरभंगा जिला दरभंगा राज्य बिहार वर्तमान निवासी रवान अंबुजा सीमेंट कंपनी थाना सिटी कोतवाली
Prashasan dwara bahut Achcha Karya